{"_id":"573364854f1c1b9b37919a32","slug":"two-brother-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से सरकारी सीमेंट और लकड़ी पकड़ी, दो भाई हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से सरकारी सीमेंट और लकड़ी पकड़ी, दो भाई हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 11 May 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत चौकी जंबाला के करास्ट गांव में दो भाइयों के घर से साढ़े 47 बैग सरकारी सीमेंट और चीड़ के पेड़ के पांच स्लीपर बरामद किए हैं। पांचों स्लीपरों पर वन विभाग की मुहर लगी है। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही मौके से बरामद सरकारी सीमेंट और स्लीपर को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने सीमेंट और लकड़ी बरामदगी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस और सीआईडी की टीम ने देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर नरेश कुमार और उसके भाई सुरेश कुमार पुत्र विधि चंद निवासी करास्ट, चौकी जंबाला के घर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने नरेश कुमार के घर से साढ़े 25 बैग सरकारी सीमेंट और चीड़ पेड़ के पांच सरकारी स्लीपर बरामद किए। वहीं सुरेश कुमार के घर से 22 बैग सरकारी सीमेंट के बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने सरकारी सीमेंट और स्लीपर को जब्त कर लिया है, जबकि दोनों भाइयों नरेश कुमार और सुरेश कुमार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को पुलिस वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर बलदेव कुमार, एएसआई पवन कुमार, सीआईडी की टीम से लेडी कांस्टेबल शारदा कुमारी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और प्यार चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सरकारी सीमेंट और लकड़ी के स्लीपर बरामद किए हैं। सीमेंट और स्लीपर को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
-डा. शिव कुमार, एएसपी हमीरपुर।
सीआईडी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने करास्ट गांव से साढ़े 47 बैग सरकारी सीमेंट और पांच चीड़ के पेड़ के स्लीपर बरामद किए हैं। टीम मामले की छानबीन कर रही है।
-सागर चंद, डीएसपी सीआईडी ऊना।