{"_id":"58a736bb4f1c1b815fd84227","slug":"teacher-injured-in-car-accident-died-at-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में घायल अध्यापक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार दुर्घटना में घायल अध्यापक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
कार हादसा।
- फोटो : file photo
सलौणी में एक कार हादसे में गंभीर घायल स्कूल अध्यापक की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। मृतक की पहचान पृथ्वीराज पुत्र बृज राम निवासी कनोह, उपमंडल बड़सर के रूप में हुई है। पृथ्वीराज रावमापा धनेड़ डुमखर में अध्यापक थे।
विज्ञापन
मंगलवार को वह कार में सवार होकर चंडीगढ़ से वापस हमीरपुर आ रहे थे। उनके साथ बहन और बहनोई भी थे। देर रात करीब डेढ़ बजे जैसे ही पृथ्वीराज सलौणी पैट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उन्होंने कार से नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
अनियंत्रित कार पहाड़ी से जा टकराई। इस हादसे में तीन घायल हो गए। गंभीर घायल पृथ्वीराज को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर लाया गया। यहां से उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
टीएमसी से चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। शुक्रवार को चंडीगढ़ में पृथ्वी राज का निधन हो गया। पुलिस चौकी भोटा के प्रभारी शांति स्वरूप ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।