{"_id":"570e4c8f4f1c1b834b4a6abd","slug":"student-fall-into-retaining-wall-alongiwth-scooty","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी के साथ डंगे से नीचे गिरा छात्र, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी के साथ डंगे से नीचे गिरा छात्र, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 13 Apr 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
छात्र की मौत।
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना के अंतर्गत होटल मैनेजमेंट संस्थान सलासी के एक छात्र की स्कूटी सहित डंगे से नीचे गिरकर मौत हो गई। मृतक होटल मैनेजमेंट में बीएससी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
इसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। विशाल कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी डोडरू डाकघर भिड़ा जिला हमीरपुर होटल मैनेजमेंट संस्थान सलासी में प्रथम वर्ष का छात्र था। बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे विशाल ने संस्थान परिसर में खड़ी स्कूटी को स्टार्ट किया।
विज्ञापन
इस दौरान विशाल ने गलती से स्कूटी का एक्सेलेटर अधिक कर दिया। इसके चलते संस्थान के साथ लगते डंगे से नीचे चली गई। विशाल भी स्कूटी के साथ डंगे से नीचे जा गिरा। हादसे में विशाल कुमार की मौके पर मौत हो गई। संस्थान प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।