{"_id":"58ff83814f1c1b9928c0d2f5","slug":"shop-on-fire-in-bhoranj","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज के गांव भोगो में दुकान जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोरंज के गांव भोगो में दुकान जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)।
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
उपमंडल के कस्बा भोगो में सोमवार देर रात एक किराना दुकान जलकर राख हो गई। आग से करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग की सूचना मिलते ही दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन, सामान जलकर राख हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विशनदास ने बताया कि वह भोगो में किराना और सब्जी की दुकान करता है। सोमवार को रोजाना की तरह दुकान बंद कर वह घर चला गया। रात करीब साढ़े 12 बजे उसकी दुकान में आग भड़क गई। जब उसे आग की सूचना मिली तो वह दुकान पहुंचा, लेकिन दुकान पहुंचने से पहले सामान जलकर राख हो चुका था। आग में करीब साढ़े तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रारंभिक छानबीन में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हलका पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, तहसीलदार अमर सिंह का कहना है कि हलका पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए गए हैं। पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन