फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Out of control car rolls down, passengers refered to Tanda

अनियंत्रित कार सड़क पर पलटी, टांडा रेफर

Mon, 26 Dec 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन Updated Mon, 26 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Out of control car rolls down, passengers refered to Tanda
हादसे के बाद कार। - फोटो : file photo

उपमंडल के नादौन-अंब सड़क पर एक कार दुर्घटना में दंपति सहित एक बच्चा गंभीर घायल हो गए जबकि दूसरे बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया।

विज्ञापन


कार में सवार 13 वर्षीय अंशिका ने बताया कि वह अपने पिता संजीव, माता ज्योति और छोटे भाई अर्णव (3) के साथ कार में सवार होकर लुधियाना से आलमपुर जा रहे थे। जैसे ही वे रक्कड़ के पास पहुंचे तो सामने से ट्रक आया।
विज्ञापन


ट्रक को सामने से आता देख उसके पिता ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में संजीव, ज्योति और अर्णव को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंशिका को भी हादसें में काफी चोटें आई हैं। हादसे के बाद सभी को प्राथमिक उपचार के लिए नादौन अस्पताल लाया गया। यहां दंपति सहित बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया।

पुलिस प्रभ्‍ाारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed