{"_id":"5728dd134f1c1bb5555cd1f5","slug":"one-child-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से गिरकर बच्चे की मौत, पिता पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से गिरकर बच्चे की मौत, पिता पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 03 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी जाहू के अंतर्गत एक प्रवासी बच्चे की ट्रैक्टर से गिरकर टायर के नीचे आने से मौत हो गई। ट्रैक्टर को बच्चे का पिता ही चला रहा था। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
अर्जुन कुमार(9) पुत्र सूरजपाल निवासी उत्तर प्रदेश अपने परिवार के साथ जाहू कस्बा में रह रहा था। अर्जुन का पिता सूरजपाल ट्रैक्टर चलाता है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूरजपाल अपने बेटे अर्जुन को लेकर खड्ड के लिए घर से निकला। इस दौरान अर्जुन अपने पिता के साथ ट्रैक्टर की चालक सीट के साथ बैठ गया।
विज्ञापन
खड्ड जाते समय सड़क पर झटका लगने से अर्नुज अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से नीचे जा गिरा। इस दौरान अर्जुन ट्रैक्टर के टायर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने सूरजपाल के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, थाना भोरंज के प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।