{"_id":"5707c32d4f1c1b3c62c810e9","slug":"newly-married-suicide-husband-mother-and-father-in-law-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या मामले में पति, ससुर और सास गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या मामले में पति, ससुर और सास गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 08 Apr 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय हमीरपुर से सटे गांव विकास नगर में विवाहिता के आत्महत्या मामले में पुलिस ने मृतक महिला के पति, ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को 11 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल से टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा के लिए भेज दिया गया है। मृतक नेहा (19) पत्नी ज्वाला प्रसाद निवासी विकास नगर हमीरपुर ने 2015 में ही विकास नगर हमीरपुर में रहने वाले एक युवक से लव मैरिज की हुई है।
विज्ञापन
दोनों ने अंतर्जातीय विवाह किया था। वीरवार को विवाहिता ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। ससुराल पक्ष ने इसकी सूचना पुलिस थाना हमीरपुर में दी। सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम विकासनगर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेजा। देर शाम तक परिजन पोस्टमार्टम के लिए बैठे रहे। अभी तक मायका पक्ष ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी हमीरपुर डॉ. शिव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा। शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पति, सास और ससुर तीन लोगों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से तीनों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।