{"_id":"570666344f1c1bc817c81126","slug":"newly-married-strangled-herself-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फंदा लगाया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फंदा लगाया, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 07 Apr 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
फंदा लगाकर इहलीला समाप्त।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के तहत एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नेहा (19) पत्नी ज्वाला प्रसाद निवासी विकास नगर हमीरपुर के रूप में हुई है। महिला की बीते साल 2015 में ही विकास नगर हमीरपुर में रहने वाले एक युवक से शादी हुई थी।
विज्ञापन
वीरवार दोपहर को विवाहिता ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। ससुराल पक्ष ने इसकी सूचना पुलिस थाना हमीरपुर में दी। सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम विकासनगर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायका पक्ष ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर भी कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी हमीरपुर डॉ. शिव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा। शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।