{"_id":"5718c1b74f1c1bbc638b49c4","slug":"migrant-youth-molested-class-6-girl-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच गई छात्रा से की अश्लील हरकतें, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच गई छात्रा से की अश्लील हरकतें, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 21 Apr 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से छेड़छाड़
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत झटवाड़ स्कूल की एक छात्रा से प्रवासी युवक ने अश्लील हरकतें कीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। छात्रा के यह बात स्कूल प्रबंधन को बताने पर स्टाफ सदस्यों ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को दबोचा।
विज्ञापन
इसके बाद स्कूल परिसर में ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी को मौके पर पहुंच गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 354 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। झटवाड़ स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा शौच के लिए शौचालय गई।
विज्ञापन
इस दौरान खताड़ी, ताज मही रामनगर, जिला नैनिताल उत्तराखंड निवासी एक 26 वर्षीय युवक छात्रा के पीछे शौचालय में घुस गया और छात्रा का मुंह दबोच लिया। आरोपी ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन
तभी प्रवासी युवक अन्य छात्राओं को शौचालय की तरफ आता देख मौके से फरार हो गया। छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन को सारी वारदात बताई। इस पर स्टाफ सदस्यों ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी की तलाश की। ग्रामीण ठनकरी गांव से सामान बेच रहे दूसरे युवक को ही पकड़ कर ले आए।
छात्रा ने इसे पहचानने से इंकार किया। इसके बाद ग्रामीण दोबारा आरोपी की तलाश को निकले। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को लोगों ने खनेऊ दा पुल के पास दबोचा। आरोपी को स्कूल लाया गया। यहां छात्रा ने आरोपी की पहचान की।
इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की और उसे कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।