{"_id":"dc618a8efe2ae36e3e4640e6bb03d3e9","slug":"man-found-dead-in-raihni-khadd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैहणी खड्ड में मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रैहणी खड्ड में मिला अधेड़ का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
Updated Fri, 15 Jan 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत रैहणी खड्ड में एक अधेड़ का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभा राम पुत्र लौका राम निवासी संधोल जिला मंडी वीरवार को परिवार सहित कार में अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
दोपहर बाद करीब ढाई बजे रैहणी के पास परिवार खाना खाने के लिए रुका। प्रभा राम ने खाना खाने से इंकार कर दिया। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के खाना खाने तक सड़क पर पैदल चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे आगे गाड़ी में बैठ जाएंगे। खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य कार में जब निकले तो रास्ते में उन्हें कहीं भी प्रभा राम नहीं मिले। परिजनों ने सोचा शायद प्रभा राम किसी दूसरी गाड़ी में सवार होकर घर निकल गए होंगे।
विज्ञापन
घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि प्रभा राम घर पर भी नहीं पहुंचा है। इसके चलते परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे परिजनों को प्रभा राम का शव रैहणी खड्ड में पड़ा मिला। उन्होंने इसकी सूचना सुजानपुर पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
अंदेशा जताया जा रहा है कि रैहणी खड्ड के पास प्रभा राम शौच करने रुका होगा। यहां पैर फिसलने से वह ढांक के नीचे खड्ड में जा गिरा होगा।
थाना प्रभारी प्रकाश चंद का कहना है कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हालांकि, परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।