{"_id":"5867e7f84f1c1b132ceede9f","slug":"lotery-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉटरी के लालच में हजारों रुपये गंवाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लॉटरी के लालच में हजारों रुपये गंवाए
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अणु क्षेत्र के एक युवक ने लॉटरी के झांसे में आकर 18 हजार रुपये गंवा दिए। पैसे जमा करवाने के एक सप्ताह तक कंपनी की ओर से कोई रिस्पांस नहीं आया। इस कारण युवक ने कॉलर का नंबर डायल किया तो किसी ने मोबाइल नहीं उठाया। इस पर युवक को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है।
विज्ञापन
दीपक कुमार निवासी अणु ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उसने टीवी चैनल पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया था। चेहरा पहचानो और ईनाम पाओ प्रतियोगिता का सही जवाब उसने मोबाइल एसएमएस के माध्यम से दिया। उसके बाद उसे कॉल आई। इसमें कॉलर ने खुद को एक निजी कंपनी का अधिकारी बताया और उसे पहला ईनाम जीतने की बधाई दी।
विज्ञापन
उसके बाद कॉलर ने युवक को एक खाता नंबर दिया। इसमें कार की डिलीवरी के लिए दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के लिए 18 हजार रुपये जमा करवाने को कहा। इस पर युवक ने कॉलर द्वारा दिए गए बैंक खाता में पैसे जमा करवा दिए। पैसे जमा होने के बाद कॉलर का दोबारा कॉल आया और कहा कि जल्द ही कंपनी उससे संपर्क करेगी।
विज्ञापन
अब एक सप्ताह बीत जाने के बाद कंपनी का कोई रिस्पांस नहीं आया तो उसने कॉलर का मोबाइल नंबर डायल किया, लेकिन अब कोई कॉल नहीं उठा रहा है। इस कारण युवक को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है।
उधर, थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस के पास इस बारें में अब तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि बैंक खाता संबंधी कोई जानकारी या किसी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आकर किसी के बैंक खाता में पैसे जमा न करवाएं।