फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Local youth and showroom security guards involve in physical conflict

युवक और शोरूम के सिक्योरिटी गार्डों में झड़प

Mon, 18 Apr 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 18 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Local youth and showroom security guards involve in physical conflict
fight - फोटो : अमर उजाला

पुलिस थाना सदर के अंतर्गत डिडवीं टिक्कर स्थित एक कार शोरूम में एक युवक ने नशे में धुत्त होकर सिक्योरिटी गार्डों से गालीगलौज और मारपीट की। सिक्योरिटी गार्डों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। युवक को सोमवार को कोर्ट से जमानत मिल गई।

विज्ञापन


युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को कार शोरूम के बाहर धरना-प्रदर्शन कर दिया। विनीत कुमार निवासी थाना डाकघर डिडवीं संबंधित कार शोरूम में नौकरी करता था। कुछ समय पहले विनीत ने नौकरी छोड़ दी थी। रविवार रात को विनीत कुमार की किसी बात को लेकर शोरूम के सिक्योरिटी गार्डों से झड़प हो गई।
विज्ञापन


इसकी सूचना उन्होंने शोरूम प्रबंधन को दी। इसके चलते शोरूम प्रबंधन ने पुलिस थाना सदर में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विनीत कुमार को हिरासत में ले लिया। सोमवार को उसे कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस पर विनीत के परिजनों और ग्रामीणों ने शोरूम के बाहर धरना-प्रदर्शन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस विभाग पर एक तरफा कार्रवाई करने के आरोप लगाए। इसके बाद विनीत की शिकायत पर सिक्योरिटी गार्डों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया। विनीत का आरोप है कि शोरूम के सिक्योरिटी गार्डों ने उसके साथ मारपीट की है।

थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed