फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lanter collapse while an oldman was in toilet, dead on the spot

शौचालय का लेंटर गिरा, बुजुर्ग की मौत

Mon, 10 Apr 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 10 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lanter collapse while an oldman was in toilet, dead on the spot
Death - फोटो : demo pics

समीरपुर पंचायत में शौचालय का लेंटर ढहने से शौचालय के भीतर दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई। छत के मलबे में दबे वृद्ध को बाहर निकालते समय सेप्टिक टैंक धंसने और दीवारें गिरने से बहू भी घायल हो गई। वृद्ध के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया जबकि घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए टौणीदेवी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


कांशी राम (95) पुत्र इंद्र सिंह निवासी खनसन, समीरपुर सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे शौच के लिए घर में बने शौचालय में गया। जैसे ही उसने शौचालय में प्रवेश किया तो शौचालय में लगी शीट अचानक नीचे धंस गई और शौचालय की लेंटर कांशी राम पर आ गिरा।
विज्ञापन


लेंटर गिरने की आवाज सुनकर परिजन शौचालय की ओर दौड़े। कांशी राम को मलबे से बाहर निकालते समय सेप्टिक टैंक का एक हिस्सा नीचे धंस गया। शौचालय की दीवारें भी भरभरा कर गिर गईं। कांशी राम की बहु मंजू कुमारी (35) गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल टौणीदेवी में भर्ती करवाया गया जबकि शव को पुलिस ने मौके पर पहुंच कब्जे में ले लिया है।

पुलिस चौकी अवाहदेवी के प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायल महिला को प्राथमिक उपचार को टौणीदेवी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed