{"_id":"575d8b8c4f1c1b283e11b80f","slug":"goods-worth-lakhs-stolen-after-locks-of-two-shops-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों को ताले तोड़ लाखों का सामान ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों को ताले तोड़ लाखों का सामान ले उड़े चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Sun, 12 Jun 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
चोरी से दहश्ात।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत रंगस कस्बे में दो दुकानों में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये का सामान और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कारोबारी सुनील कुमार ने बताया कि वह बड़ा कस्बे के स्थायी निवासी है। रंगस कस्बे में वह टीवी और फ्रिज की दुकान करता है। शनिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह स्थानीय दुकानदारों ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसकी दुकान के ताले टूटे पड़े हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सुनील दुकान पहुंचा तो दुकान से 17 एलसीडी चोरी पाई गईं। इनकी कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही चोर दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी चुरा ले गए। सुनील ने बताया कि शनिवार को बैंक बंद होने के कारण नकदी दुकान के लॉकर में ही रखी थी।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य दुकानदार तरसेम कुमार ने बताया कि रंगस कस्बे में उसका जनरल स्टोर है। दुकान के पीछे ही उसका घर है। देर रात चोरों ने दुकान में घुसकर 48 हजार रुपये के हार और 25 हजार की नकदी चोरी कर ली।
सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देख दंग रह गए। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।