फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Father and daughter bid last farewell all together at Nadaun

एक साथ उठी पिता और बेटी की अर्थी

Sat, 13 Aug 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 13 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Father and daughter bid last farewell all together at Nadaun
अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला

ग्राम पंचायत नेरी के गांव कमलाह में बारहवीं में पढ़ने वाली छात्रा अपने पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाई। पिता की मौत की खबर सुनकर बेटी ने कमरे में जाकर जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


शनिवार को पिता और बेटी की अर्थी घर से एक साथ उठी। पिता और बेटी की मौत की इस घटना से पूरे गांव में मातम है। कमलाह निवासी रूप लाल दिल्ली में एक दुकान करता था जबकि पत्नी और बच्चे गांव में ही रहते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को बीमारी से रूप लाल की दिल्ली में मौत हो गई। जैसी ही पिता की मौत की खबर घर पहुंची तो बेटी जोर-जोर से रोने लगी। सायं करीब सवा आठ बजे जब पत्नी और छोटा बेटा घर पर बेसुध पड़े थे तो बेटी ने कमरे में जाकर जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को जब बेटी के जहर निगलने का पता चला तो वे उसे हमीरपुर अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को गांव के एक श्मशानघाट पर पिता-बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया।


पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध ने कहा कि नेरी पंचायत के कमलाह में जहर खाकर एक लड़की की मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed