फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   electiic shop on fire

चकमोह में बिजली की दुकान में लगी आग

Tue, 25 Apr 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)। Updated Tue, 25 Apr 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल के चकमोह कस्बा में बिजली की दुकान आग की भेंट चढ़ गई। आग से करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। दुकान में आग सोमवार रात को लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दुकानदार विपिन कुमार पुत्र गगन सिंह ने बताया कि वह निजी कार्य से बाहर गया था। जबकि उसकी पत्नी कांता देवी दुकान पर थी। कांता देवी ने शाम को दुकान बंद की और अपने आवास पर चली गई। देर शाम ग्रामीणों ने दुकान से धुआं निकलता देखा। ग्रामीणों ने दुकानदार को आग लगने के बारे में सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से दुकानदार ने आग पर काबू पाया। दुकानदार विपिन कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगी है। आग में बिजली का काफी सामान जल गया है। लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।  दुकानदार ने आग लगने की सूचना स्थानीय पंचायत और दियोटसिद्ध पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उधर, डीएसपी अशोक कुमार का कहना है कि दुकानदार के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed