{"_id":"93898a9619b21e23ac3c5c41daa811a1","slug":"dynamite-blasts-in-hand-while-fishing-youth-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ में डायनामाइट फटने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथ में डायनामाइट फटने से युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, नादौन
Updated Sat, 20 Feb 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल नादौन के तहत एक ग्राम पंचायत में मछलियों का शिकार करने ब्यास नदी में पहुंचे व्यक्ति की हाथ में डायनामाइट फटने से मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने मृतक का गुपचुप तरीके से दाह संस्कार कर दिया।
शनिवार को युवक गांव के युवकों के साथ मछलिया पकड़ने ब्यास नदी में आया। इस दौरान युवक मछलियां मारने के लिए नदी में डायनामाइट छोड़ने लगा, लेकिन डायनामाइट के हाथ में ही फट गया।
इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य युवकों ने ग्रामीणों को हादसे की सूचना दी। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को उसके घर पहुंचाया। आनन-फानन में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो युवक अनुबंध आधार पर एक विभाग में कार्यरत था।
विज्ञापन
डीएसपी देहरा कुलदीप कुमार का कहना है कि ज्वालामुखी थाना में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर जाकर प्रकरण की छानबीन करेगी।