फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Devotees coming by goods vehicle invites accidents

दियोटसिद्ध मेलों में ट्रकों से आ रहे श्रद्धालु

Fri, 25 Mar 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर Updated Fri, 25 Mar 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चल रहे मेलों में श्रद्धालु ट्रकों में पहुंच रहे हैं। मेलों के दौरान हर साल श्रद्धालुओं के वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के बावजूद श्रद्धालु सबक नहीं ले रहे हैं। पुलिस प्रशासन भी ऐसे वाहनों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र माह के मेले शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


मेलों में पंजाब एवं अन्य राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु गुफा दर्शनों के लिए आते हैं, लेकिन मंदिर आने वाले बाहरी राज्यों के कई श्रद्धालु ट्रकों एवं ट्रालों में पहुंच रहे हैं। अधिकतर श्रद्धालु यात्री वाहनों में आने के बजाय मालवाहक वाहनों में बैठकर आ रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी अमन कुमार, संतोष कुमार, विपिन कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार, विजय कुमार का कहना है कि पुलिस प्रशासन को हिमाचल में प्रवेश करते समय ही रोक लेना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ट्रकों में आने वाले श्रद्धालुओं के खिलाफ ठोस कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी बड़सर राजेंद्र जसवाल ने बताया कि ट्रकों में यात्रियों को बिठाने वाले वाहनों के पुलिस चालान कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed