फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   crake atm machine and thief 2.37 lakh

एटीएम तोड़ चोरों ने उड़ाए 2.37 लाख

Wed, 03 May 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 03 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन

सदर थाना के अंतर्गत कुठेड़ा में केसीसी बैंक शाखा के एटीएम मशीन तोड़कर चोरों ने 2.37 लाख रुपये उड़ा लिए। चोरी की पूरी वारदात एटीएम मशीन कक्ष के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। चोरी की भनक बैंक प्रबंधन को सुबह के समय लगी, जब स्थानीय लोगों ने एटीएम मशीन को टूटा पाया। बैंक शाखा प्रबंधक को चोरी की सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंच कर पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह 3:25 बजे दो नकाबपोश चोरों ने एटीएम कैबिन में प्रवेश किया। इस दौरान चोरों ने कैबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर दिया जिससे सीसीटीवी कैमरा में उनकी हरकत कैद न हो सके। उसके बाद चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को तोड़ उसमें जमा 2 लाख 37 हजार 500 रुपये की नकदी चोरी कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। करीब सात से आठ मिनट में चोरों ने एटीएम मशीन को तोड़ नकदी चोरी की है। सुबह के समय सैर के लिए निकले लोगों ने एटीएम मशीन का शट्टर खुला और मशीन टूटी हुई पाई तो इसकी सूचना बैंक प्रबंधन को दी। जैसे ही शाखा प्रबंधक को इसकी सूचना मिली उन्होंने सदर थाना में इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसपी अजय सिंह बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शाखा प्रबंधक राजीव कुमार का कहना है कि चोरों ने सात से आठ मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने एटीएम से 2.35 लाख रुपये की नकदी चोरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed