फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Armyman tricked, 10 thousand withdrew from account

फौजी के खाते से 10 हजार उड़ाए

Sun, 25 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Armyman tricked, 10 thousand withdrew from account
साइबर क्राइम - फोटो : Demo

सदर थाना के अंतर्गत कोट निवासी एक फौजी के बैंक खाते से शातिरों ने 10 हजार रुपये निकाल लिए हैं। कालर ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर उसके खराब पड़े एटीएम का सीरियल नंबर पूछा। सीरियल नंबर बताने के आधे घंटे बाद फौजी के मोबाइल पर नकदी निकासी का मेसेज आया।

विज्ञापन


इसके बाद उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है। अनिल कुमार पुत्र धर्मचंद निवासी कोट ने बताया कि उसका और उसकी पत्नी का एक ज्वाइंट खाता है। खाते का एटीएम कार्ड खराब हो गया है। नए एटीएम के लिए उसने बैंक शाखा में आवेदन पत्र भी दिया था।
विज्ञापन


शनिवार को उसके मोबाइल पर एक काल आई। कालर ने खुद को संबंधित बैंक का अधिकारी बताया। हालांकि, अनिल कुमार ने नए एटीएम के लिए आवेदन किया था, इसके चलते वह जल्दी फर्जी बैंक अधिकारी के झांसे में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी बैंक अधिकारी ने नया एटीएम जारी करने के लिए उसके पुराने एटीएम कार्ड का सीरियल नंबर पूछा। फौजी ने जैसे ही सीरियल नंबर बताया, उसके आधे घंटे बाद उसके मोबाइल पर 10 हजार रुपये की नकदी निकलने का संदेश आया।


संदेश पढ़कर उसके होश उड़ गए। जब उसने नजदीकी एटीएम में जाकर बैलेंस देखा तो खाता से 10 हजार रुपये गायब थे। इसकी शिकायत अनिल ने सदर थाना हमीरपुर में दर्ज करवाई है।

थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed