{"_id":"58b06cf64f1c1b0030b22f6c","slug":"accused-lady-given-5-day-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी महिला पांच दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी महिला पांच दिन के पुलिस रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत वैलग जंगल के पास एक टैक्सी से पकड़ी साढ़े चार किग्रा चरस मामले में आरोपी महिला को पुलिस ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं मौके से फरार टैक्सी चालक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
भोरंज पुलिस ने वीरवार सुबह जाहू-बस्सी-हमीरपुर सड़क मार्ग पर नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान सुबह साढ़े तीन बजे वैलग जंगल के पास एक टैक्सी को जांच के लिए रोका। टैक्सी में चालक के साथ एक महिला भी सवार थी।
विज्ञापन
पुलिस ने टैक्सी चालक को गाड़ी के दस्तावेज दिखाने को कहा। गाड़ी के दस्तावेज दिखाने के बहाने चालक टैक्सी से बाहर निकला और साथ लगते जंगल की तरफ भाग गया। इस दौरान टैक्सी की तलाशी लेने पर टैक्सी से 4 किलो 476 ग्राम चरस और 60 हजार रुपये नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन
टैक्सी में सवार महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। महिला को वीरवार देर शाम कोर्ट में पेश किया गया। यहां न्यायालय ने महिला को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपी महिला सीता देवी निवासी गांव सतेश डाकघर सुचैहण रोपा तहसील सैंज थाना भुंतर जिला कुल्लू सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेश की जाएगी। वही टैक्सी चालक की गिरफ्तारी को पुलिस जगह जगह छापामारी कर रही है।
एएसपी डॉ. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपी महिला को रिमांड पर ले लिया है।