फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मंदिर ले जाने के बहाने फौजी ने नाबालिग छात्रा से होटल में किया दुराचार

मंदिर ले जाने के बहाने फौजी ने नाबालिग छात्रा से होटल में किया दुराचार

Fri, 31 Aug 2018 10:58 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
मंदिर ले जाने के बहाने फौजी ने नाबालिग छात्रा से होटल में किया दुराचार
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक सेना में सेवारत 23 वर्षीय सैनिक के खिलाफ दुराचार के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित नाबालिग छात्रा स्कूल में पढ़ती है। आरोपी युवक उसे धोखे से कांगड़ा जिले के एक मंदिर में ले जाने के बहाने होटल ले गया। जहां पर नाबालिग को डरा-धमका कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना हमीरपुर में पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा और आरोपी युवक दोनों का मेडिकल करवाया लिया है। घटना के बाद पीड़ित छात्रा काफी डरी और सहमी हुई है। जिसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कुछ साल पहले ही आर्मी में भर्ती हुआ है और वर्तमान में घर छुट्टी आया हुआ है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी युवक को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed