{"_id":"5a524f1a4f1c1bd4178b569e","slug":"91515343642-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई माह बाद भी नहीं पकड़े गए बलटोहियां चोरी करने वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई माह बाद भी नहीं पकड़े गए बलटोहियां चोरी करने वाले
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल की नौंहगी पंचायत के कुठियाणा गांव के पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलम चौधरी एवं समाजसेवी बजरंग सिंह के बेटे की शादी समारोह से चोरी हुई बलटोहियों के आरोपी का पता ढाई माह बाद भी नहीं चल सका है। इस कारण लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। नीलम चौधरी ने बताया कि शादी समारोह में रसोई के कारिंदों व मजदूरों से पूछताछ की गई है और उनके मोबाइल फोन की डिटेल चेक की जा रही है।
शिकायतकर्ता बजरंग सिंह व डॉ. ओपी शर्मा ने कहा कि इस चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस को चोरी की घटना के कुछ फुटेज भी दिए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि काफी समय बीत जाने पर मामला अभी तक सुलझ नहीं पाया है। इस संबंध में एसएचओ नादौन सतीश शर्मा का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। सीसीटीवी फुटेज भी लैब में जांच के लिए भेजे हैं। मोबाइल काल डिटेल भी चेक जा रही हैं। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।