फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री की गाड़ी के टायरों को काटा

भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री की गाड़ी के टायरों को काटा

Thu, 21 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र भोरंज के अंतर्गत शरारती तत्वों ने भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री की कार के टायरों को तेजधार हथियार से काट कर क्षतिग्रस्त कर दिया। कार मालिक ने इसकी शिकायत भोरंज पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को ह्यूमन राइट कमीशन की पूर्व सदस्य व जिला भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री अंजु ठाकुर ने बताया कि बस्सी भोरंज में उनका कार्यालय है। रोज की तरह बस्सी से तरक्वाड़ी रोड किनारे उन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी की थी। जब वह शाम के समय ऑफिस से घर जाने लगी तो देखा कि गाड़ी के तीनों टायरों की हवा निकली हुई है। जब गहनता से देखा तो गाड़ी के तीन टायर शातिरों ने काट दिए थे। टायरों के क्षतिग्रस्त होने से उनका 15,000 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उधर कस्बा के ही एक अन्य दुकानदार ने बताया कि उनकी गाड़ी भी बस्सी में खड़ी रहती है। दो तीन दिन पहले उनकी गाड़ी के शीशे भी शरारती तत्वों ने तोड़े हैं। जिससे उनका भी काफी नुकसान हुआ है। लोगों ने पुलिस से ऐसे शरारती तत्वों पर लगाम कसने की मांग उठाई है। उधर, डीएसपी बड़सर डीएस वर्मा का कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस थाना भोरंज में दर्ज हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed