फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   गांधी चौक पर सरेराह महिला ने युवक को धुना

गांधी चौक पर सरेराह महिला ने युवक को धुना

Tue, 12 Mar 2019 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के गांधी चौक पर भरे बाजार में एक महिला ने युवक की धुनाई कर दी। महिला ने ऐसा क्यों की, इस बात का पता नहीं चल पाया है। महिला और युवक दोनों प्रवासी बताए जा रहे हैं। इस मारपीट की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। महिला की बेटी भी इस मौके पर महिला के साथ दिखाई दे रही है। मारपीट को देखते हुए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। करीब पांच मिनट तक महिला और युवक में बहसबाजी होती रही।
विज्ञापन

लोगों ने बीचबचाव में आकर महिला से युवक को छुड़वाया। बताया जा रहा है कि दोनों में पहले से कोई विवाद चल रहा था। जिसके चलते उक्त महिला ने युवक को थप्पड़ जड़ दिए। दोनों लंबलू क्षेत्र में किराये के मकानों में रहते हैं। इसके बाद महिला युवक को पुलिस थाना हमीरपुर ले गई। जहां पर पुलिस ने दोनों पक्षों की बातों को सुनकर निवारक कार्रवाई की है। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि लंबलू क्षेत्र के प्रवासी महिला और युवक थाने पहुंचे। सोशल मीडिया पर महिला की ओर से युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने इस मामले में निवारक कार्रवाई की है। मुकद्दमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed