फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सोहारी के कुएं में मिली व्यक्ति की लाश

सोहारी के कुएं में मिली व्यक्ति की लाश

Fri, 30 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बिझड़ी के तहत सोहारी गांव में सहकारी सभा के पास कुएं में एक प्रवासी व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहबाद निवासी प्रेम शंकर (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। प्रेम शंकर शुक्रवार सुबह अपने किराये के कमरे से कहीं गया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। इतने में मृतक की 14 साल की बेटी कुएं के पास गई, तो उसने किसी को कुएं में गिरा हुआ देखा। उसने इस बात की जानकारी ग्रामीणों और परिजनों को दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। मृतक प्रेम चंद अपने पीछे पत्नी, एक लड़का और लड़की छोड़ गया है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि सोहारी पंचायत के लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी। प्रेम शंकर तहसील शाहबाद जिला रामपुर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed