फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बिजली ठीक करने आए लाइनमैन की बाइक चोरी

बिजली ठीक करने आए लाइनमैन की बाइक चोरी

Thu, 19 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
बिजली ठीक करने आए लाइनमैन की बाइक चोरी
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के निकट गगाल गांव में विद्युत उपभोक्ता की शिकायत का निवारण करने आए विभाग के कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई। लाइनमैन ने बाइक चोरी की शिकायत पुलिस थाना नादौन में दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी अपनी शिकायत में लाइनमैन भाग चंद पुत्र सूहड़ू राम निवासी गांव बसारल ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद वह गगाल गांव में एक विद्युत उपभोक्ता के घर में उसकी शिकायत का निवारण करने गए थे। इसी दौरान उपभोक्ता के घर के बाहर एनएच किनारे खड़ी की उनकी बाइक हेलमेट सहित चोरी हो गई। भाग चंद ने बताया कि इसका पता उन्हें तब चला जब वह उपभोक्ता के घर में काम करके बाहर निकले। उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने आसपास सारे क्षेत्र में लोगों से पूछताछ की परंतु उनकी बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने नादौन पुलिस थाना जाकर इस बारे में शिकायत की है। इस संबंध में अतिरिक्त थाना प्रभारी नादौन राजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed