फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आधा दर्जन लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा

आधा दर्जन लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा

Wed, 25 Apr 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते पक्का भरो कस्बा में करीब आधा दर्जन लोगों ने एक युवक की बेरहमी के साथ पिटाई कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर घायल को हमीरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसके सिर पर टांके लगे हैं। वहीं 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी युवकों की गिरफ्तारी न होने पर गांव के लोग भड़के उठे हैं। ग्रामीणों ने इस मारपीट पर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है। घटना सोमवार रात की है जब झनियारा निवासी राजेंद्र सिंह अपने घर जा रहा था तो पक्का भरो में करीब आधा दर्जन लोगों ने उसका रास्ता रोकर उसके साथ मारपीट की। मंगलवार शाम पांच बजे के बाद करीब डेढ़ सौ की संख्या में ग्रामीण पक्का भरो स्थित एनएच के किनारे जमा हुए और पुलिस विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने पुलिस विभाग को बुधवार सुबह तक का अल्टीमेटम दिया है। कार्रवाई न होने पर विशाल धरना प्रदर्शन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। साथ ही ग्रामीणों ने पक्का भरो में स्थित शराब ठेका को भी वहां से हटाने की मांग की। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत करवाया। पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ डॉ. आकृति शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। ग्रामीणों ने पक्का भरो में प्रदर्शन किया है। पुलिस मारपीट के आरोपियों की तलाश में है। जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed