{"_id":"5c781a7abdec2273952189ca","slug":"71551374970-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबलू में केवल चोरी करने पर तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लंबलू में केवल चोरी करने पर तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते लंबलू गांव में केबल चोरी करने पर तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रही है। लंबलू गांव में बुधवार देर रात मदन लाल निवासी भारीं हाथ में दराट लेकर केबल काट रहा था। इतने में कुछ गिरने की आवाजें आने पर स्थानीय निवासी जसवंत सिंह उठे और जब सड़क की तरफ देखा तो व्यक्ति तार को काट रहा था। जसवंत सिंह ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह वहां से भागने लगा। इतने में अन्य ग्रामीण भी उठ गए और उसे पकड़ लिया।
व्यक्ति ने अपने हाथ में दराट लिया हुआ था। वहीं उसके साथ मौजूद दो अन्य युवक केवल कुमार निवासी खनडेड़ा और ठाना लोहारा निवासी प्रीतम चंद मौके से भाग गए। जिन्हें सदर पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 150 मीटर केबल तार बरामद हुई है। लोगों ने पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।