फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दो छात्राओं की लड़ाई की वीडियो वायरल

दो छात्राओं की लड़ाई की वीडियो वायरल

Tue, 16 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के एक राजकीय महाविद्यालय की दो छात्राओं की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो छात्राओं ने एक दूसरे के बाल पकड़े हुए हैं और रास्ते में एक दूसरे को घसीटने की कोशिश कर रही हैं। वहीं उनके साथ कुछ अन्य लड़के और लड़कियां भी हैं जो उन्हें एक दूसरे को छोड़ने के लिए कह रहे हैं। इस वीडियो में दोनों लड़कियां जमीन पर बैठी हुई हैं और दोनों ने एक दूसरे के सारे बाल खोल दिए हैं। एक दूसरे को घसीटने की कोशिश के बीच दोनों आपस में कुछ बातें कर रही हैं। जिसमें एक लड़की दूसरी को कुछ बोल रही है जबकि दूसरी लड़की उसकी बोली गई बात को न मानने को कह रही है। कुछ लड़के और लड़कियां बाद में दोनों को छुड़ाते हैं। बड़सर थाना के प्रभारी जगदीश चंद ठाकुर का कहना है कि इस बारे कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन


महिला की संदिग्ध मौत, केस दर्ज
हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के तहत मंगलवार को एक अधेड़ महिला की संदिग्ध हालत मौत हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार रात को जोलसप्पड़ के साथ लगते एक गांव की महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन महिला को उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल ले आए। जहां महिला की मौत हो गई। महिला की मौत किन कारणों से हुई है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। उधर, नादौन थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार का कहना है कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। लेकिन, अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed