फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   टेंडर आवंटन मामले में सीआईडी के एएसपी ने किया निरीक्षण

टेंडर आवंटन मामले में सीआईडी के एएसपी ने किया निरीक्षण

Tue, 18 Dec 2018 10:40 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के खिलाफ टेंडर आवंटन मामले में हुई शिकायत पर मंगलवार को शिमला से सीआईडी के एएसपी विनोद कुमार व टीम ने मौके पर जाकर छानबीन की और दोनों जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने दोनों जगहों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की। बता दें कि वर्ष 2015 में वार्ड-4 में रास्ते और बजूरी में करवाए गए सड़क निर्माण में नप द्वारा अपने चहेतों को टेंडर आवंटित करने की शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में वर्ष 2017 में की गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुनील ने नप के कुछ प्रतिनिधियों पर टेंडर आवंटन में धांधली करने के आरोप लगाए थे। इस पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने भी छानबीन की, लेकिन मंगलवार को शिमला से सीआईडी के एएसपी विनोद कुमार और टीम ने दोनों स्थलों का मौके पर दौरा किया और छानबीन की। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन कुछ नप प्रतिनिधियों से भी पूछताछ की। टीम ने जो छानबीन की उसकी रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए रख ली है। इस दौरान नप के ईओ विनोद कुमार शर्मा, नप जेई अश्वनी सहित सीआईडी के अन्य अधिकारी, शिकायतकर्ता सुनील और नप के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed