फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर पटनौण के सैनिक के खाते से उड़ाए 47 हजार

ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर पटनौण के सैनिक के खाते से उड़ाए 47 हजार

Mon, 22 Oct 2018 07:40 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत पटनौण के गांव धार निवासी भारतीय नौसेना के एक सैनिक के खाते से शातिरों ने ऑनलाइन शॉॅपिंग के नाम पर 47 हजार रुपये उड़ा लिए। सैनिक की तैनाती मुंबई में है। जहां के पुलिस थाना कोलावा सहित साइबर सेल में उसने शिकायत दर्ज करवा दी है। पीड़ित नौ सैनिक का खाता एसबीआई हमीरपुर में है। सैनिक के खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर शातिरों ने 47 हजार रुपये उड़ाए हैं।
विज्ञापन

पटनौण के धार निवासी मनोज कुमार पुत्र जगदीश चंद ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उसने ऑनलाइन शॉपिंग की एक साइट से 947 रुपये का सामान ऑर्डर किया था। एक सप्ताह बाद भी जब सामान नहीं आया और साइट की तरफ से उसे सामान उपलब्ध न होने का संदेश आया तो रविवार को उसने नेट पर संबंधित साइट का नंबर ढूंढा और उस नंबर पर कॉल कर दी। उस नंबर पर बात करने वाले व्यक्ति ने आर्डर भेजने का विश्वास दिलाया और एक ओटीपी उसके मोबाइल पर भेजा, जिसे उसको बताने के लिए कहा। जब उसने उक्त व्यक्ति को ओटीपी बता दिया तो करीब तीन-चार घंटों बाद उसके खाते से विभिन्न ट्रांजेक्शन मेें 19995, 9650, 9000, 8560, कुल 47155 रुपये शातिरों ने उड़ा लिए। जिस नंबर पर उसने कॉल की थी और जिस नंबर से उसे ओटीपी बताने के लिए कॉल आई थी वह नंबर 8877025511 है। उसने कहा कि एसबीआई ब्रांच हमीरपुर से पैसे निकलने की डिटेल भी निकलवा ली है। कोलावा पुलिस स्टेशन में शिकायत के साथ-साथ उसने साइबर सेल में भी शिकायत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed