{"_id":"5bb4faf5867a557fa900367d","slug":"61538587381-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराया टिप्पर, चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराया टिप्पर, चालक घायल
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत गांव किटपल के पास नादौन धनेटा मार्ग पर टिप्पर के अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकराने पर चालक घायल हो गया। टिप्पर नादौन से धनेटा की ओर जा रहा था कि किटपल गांव के पास अचानक लावारिस पशु सामने आ गए। इसके कारण चालक टिप्पर पर से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से टकरा गया। चालक को चोटें आई हैं। गांववासी आवाज सुनकर दुघर्टना स्थल पर एकत्रित हो गए और घायल चालक को एक निजी वाहन में नादौन ले गए। डॉ. बीएस राणा ने कहा कि नादौन अस्पताल में ऐसी कोई सूचना नहीं है। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महिंद्र सिंह परमार ने कहा कि इस घटना की कोई भी जानकारी नादौन थाना में नहीं आई है। सूचना मिलने पर मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन