{"_id":"5ba92f28867a557f5d4c424f","slug":"61537814312-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत की लीकेज ठीक करवाने को लेकर मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत की लीकेज ठीक करवाने को लेकर मारपीट, केस दर्ज
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत अणुकलां गांव के एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर मारपीट के आरोप में थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है। विशाल ठाकुर पुत्र अमिंद्र ठाकुर निवासी अणुकलां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वार्ड-2 हमीरपुर में उसने अपने मकान में जिम चला रखा है। रविवार शाम करीब आठ बजे जब यह निचली मंजिल में आराम कर रहा था तो वहां पर रविंद्र डोगरा (निजी संचार कंपनी में इंजीनियर) आया और कहने लगा कि आपके लेंटर पर टावर लगा हुआ है और उसकी वजह से जो लीकेज हो रही है उसकी रिपेयर नहीं करवाऊंगा। जिस पर विशाल ने कहा कि आप इसका कारण बताओ तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतने में उसके 2 अन्य साथी गाड़ी में आए और उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। जिससे उसे चोटें आई हैं। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
---
विज्ञापन
---