फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पुराने विवाद के चलते युवक ने महिला को पीटा

पुराने विवाद के चलते युवक ने महिला को पीटा

Wed, 01 May 2019 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी बिझड़ी के तहत पड़ती ग्राम पंचायत कठियाण के गांव पुडलू गोड़ी में एक अधेड़ महिला से गांव के ही युवक ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया है। मारपीट में महिला की पीठ, पेट सहित अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं। महिला का उपचार करवाकर उसे घर भेज दिया गया है। वहीं, महिला ने बड़सर थाना में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

गोड़ी पुडलु गांव में मंगलवार रात को एक महिला को गांव के ही एक युवक ने बुरी तरह पीट दिया। बड़सर थाने में पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि गांव के युवक सुरेश कुमार ने उसको बुरी तरह से पीटा है। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर उसका मेडिकल करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 57 वर्षीय महिला और युवक के बीच पुराना पारिवारिक विवाद है। महिला का पति मजदूरी करता है और चार बच्चों में से दो बेटियां शादीशुदा हैं। वहीं, मारपीट करने वाला युवक घर पर ही रहता है। डीएसपी बड़सर जसवीर सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन बिझड़ी पुलिस चौकी प्रभारी के सुपुर्द कर दी गई है। उधर, बिझड़ी चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने कहा की महिला की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed