फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चरस का आरोपी कल तक पुलिस रिमांड पर

चरस का आरोपी कल तक पुलिस रिमांड पर

Thu, 31 Jan 2019 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत 509 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए भिड़ा के युवक को शनिवार तक का पुलिस रिमांड मिली है। वीरवार को सदर पुलिस ने आरोपी को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने बुधवार देर रात गुलेला गांव में मनीष कुमार निवासी भिड़ा को 509 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की है। जिला पुलिस ने जनवरी माह में चरस के पांच अलग-अलग मामलों में 867.69 ग्राम चरस बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने रंगस के पास 11.158 ग्राम चूरा पोस्त भी पकड़ा है।
विज्ञापन

नशे के खिलाफ पुलिस सक्रिय हो गई है। आए दिन एनडीपीएस का कोई न कोई मामला समाने आ रहा है। हाल ही में सुजानपुर के टीहरा में पुलिस ने एक युवक से 1.58 ग्राम स्मैक भी बरामद की है। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि चरस के आरोपी को शनिवार तक पुलिस रिमांड मिली है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि नशे के खिलाफ पुलिस सक्रिय है। किसी भी तरह का नशा बेचने और लेने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed