फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दुराचार के आरोप में टैक्सी चालक गिरफ्तार

दुराचार के आरोप में टैक्सी चालक गिरफ्तार

Fri, 27 Oct 2017 05:46 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
दुराचार के आरोप में टैक्सी चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

दवाई लेने सुजानपुर आई विवाहिता ने होटल में दुराचार करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सुजारपुर(हमीरपुर)। पुलिस ने दुराचार के आरोप में एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। टैक्सी चालक पर एक विवाहिता के साथ जबरन दुराचार करने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान निर्मल सिंह पुत्र मान चंद निवासी गांव डूहक, तहसील खुडिंया जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। महिला ने पुलिस में दर्ज बयान में कहा कि बीते 13 सितंबर को वह बीमार होने पर सुजानपुर अस्पताल में दवाई लेने आई थी।

इस दौरान रास्ते में उसे निर्मल सिंह मिल गया। बहला फुसलाकर वह उसे एक निजी होटल में ले गया। होटल के अंदर आरोपी युवक ने जबरन उसके साथ दुराचार किया। साथ ही आरोपी युवक ने उसे इस वारदात के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने के डर से यह बात दबा रखी। महिला ने बताया कि उसका पति प्रदेश से बाहर अन्य राज्य में प्राइवेट नौकरी करता है। 25 अक्तूबर को उसका पति घर पहुंचा तो आपबीती बताई। जिसके बाद पति और पत्नी सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को भलेठ गांव से गिरफ्तार कर लिया। उधर, पुलिस थाना प्रभारी सुजानपुर सुरेंद्र धीमान ने कहा कि विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने निर्मल सिंह पुत्र मान चंद के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे शीघ्र कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed