{"_id":"57bc98a34f1c1b6138d4ffe6","slug":"4-4-lakhs-to-be-disbursed-among-deceased-familyies","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक युवकों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतक युवकों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, डिडवीं टिक्कर
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
करंट लगने से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत डुग्घा के लाहड़ गांव में तीनों मृतक युवकों के परिजनों को जिला प्रशासन 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता देगा। उपायुक्त मदन चौहान ने पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध के साथ घटनास्थल का दौरा करने के बाद यह घोषणा की।
विज्ञापन
इसके बाद उपायुक्त ने पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर उनके प्रति संवेदनाएं जताईं। साथ ही मौके पर तीनों पीड़ित परिवारों को 10-10 हजार रुपये की राशि भी दी। उन्होंने शेष राशि भी जल्द जारी करने की बात कही।
विज्ञापन
रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लाहड़ में तीन युवकों की नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। उपायुक्त ने कहा तीनों पीड़ित परिवारों को 10-10 हजार रुपये का राशि जारी की जबकि 20-20 हजार की राशि पहले दी जा चुकी है।
विज्ञापन
शेष 3.70 लाख रुपये की राशि जल्द ही जारी करने का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने मामले की जांच में तेजी लाने और निष्पक्षता के भी आदेश दिए हैं। इस मौके पर उनके साथ तहसीलदार राजीव ठाकुर और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।