{"_id":"5cab6046bdec2275a46a1254","slug":"31554735174-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की जमीन को बना डाला डंपिंग साइट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग की जमीन को बना डाला डंपिंग साइट
Tue, 09 Apr 2019 01:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उपमंडल बड़सर के तहत कलवाल क्षेत्र में सड़क किनारे वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बजरी और रेत के ढेर लगा रखे हैं। पिछले कई दिनों से विभाग की भूमि पर निर्माण सामग्री के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वन विभाग के रेंज ऑफिसर बिझड़ी से की है। ग्रामीणों ने कार्रवाई करने की की मांग उठाई है। इस सामग्री को रखने के लिए वन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। बता दें कि सरकारी जमीन पर बिना अनुमति से डंपिंग नहीं की जा सकती है। वन विभाग बिझड़ी के रेंज ऑफिसर हेमराज धीमान ने कहा कि सरकारी जमीन पर डंपिंग की शिकायत आई है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन से डंपिंग को हटाने के आदेश दिए जा रहे हैं। धीमान ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
