{"_id":"5c8e88bbbdec22493442ddab","slug":"31552844987-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर में बीमा के नाम पर व्यक्ति से 14.50 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़सर में बीमा के नाम पर व्यक्ति से 14.50 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर/हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत एक व्यक्ति से बीमे के नाम पर 14 लाख 55 हजार 386 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने ठगी का पता चलने के बाद पुलिस थाना बड़सर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उपमंडल बड़सर की लोहारली पंचायत के बुठान गांव निवासी शिव कुमार पुत्र इंद्र सिंह के साथ बीमे के नाम पर यह ठगी हुई है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बीमा कंपनी ने मैच्योरिटी के समय जमा की गई राशि के करीब दोगुना राशि मिलने का हवाला दिया था। इस पर पीड़ित ने वर्ष 2014 में कंपनी में अपने पैसे निवेश कर दिए। अब जबकि मैच्योरिटी का समय पूरा हो गया है तो उसे कंपनी ने कोई भी रुपये नहीं दिए। उलटे जब उसने कंपनी के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने तीन लाख रुपये और सिक्योरिटी के रूप में जमा करवाने को कहा। 11 मार्च को शाम करीब पांच बजे कंपनी अधिकारी का फोन आया और उसने कहा कि आज पैसे निकलवाने का अंतिम दिन है, अगर आज पैसे नहीं निकाले जाते हैं तो यह पैसे शेयर मार्केट में लगा दिए जाएंगे और उन्हें नहीं मिलेंगे। शिव कुमार का कहना है कि कंपनी ने उसे लालच दिया कि पॉलिसी का समय पूरा होने पर उसे करीब 30 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा लेकिन, अब कंपनी ने भुगतान नहीं किया है। जबकि उसे कुल 14 लाख 55 हजार 386 रुपये का चूना लगा है। ठगी का आभास होने पर पीड़ित ने बड़सर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। इस संबंध में डीएसपी जसवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने शिव कुमार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।