फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   माता-पिता के साथ मारपीट करने पर केस दर्ज

माता-पिता के साथ मारपीट करने पर केस दर्ज

Wed, 26 Dec 2018 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत प्लासी गांव के युवक ने नशे में धुत होकर अपने माता-पिता के साथ मारपीट और गाली गलौज की। युवक के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी गलोड़ में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को ग्राम पंचायत फाहल के गांव प्लासी निवासी सुनील कुमार पुत्र राम पाल ने सुबह ही नशे में धुत होकर अपने माता-पिता के साथ मारपीट और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक के पिता राम पाल ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में दर्ज करवाई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस चौकी गलोड़ के प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि मुकद्दमा दर्ज करके आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। हुड़दंगबाजों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed