{"_id":"5b7eee8142c79246353bb3a9","slug":"31535045249-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार ने तीन छात्राओं को मारी टक्कर, तीनों घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित कार ने तीन छात्राओं को मारी टक्कर, तीनों घायल
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस चौकी भोटा के तहत पड़ती सलौणी से कठियाणा सड़क पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही तीन छात्राओं को टक्कर मार दी। कार इनमें से एक छात्रा के ऊपर से होकर निकल गई। तीनों छात्राएं इस हादसे में घायल हो गई हैं। गंभीर घायल दो युवतियों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
वीरवार दोपहर कार चालक कठियाण से सलौणी की ओर जा रहा था। वहीं स्कूल से छुट्टी होने पर तीनों छात्राएं सलौणी की तरफ से कठियाणा की ओर जा रही थी। इतने में कार चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे जा रही छात्राओं को टक्कर मार दी। इनमें से एक छात्रा कार की नीचे आ गई। इससे वह गंभीर घायल हो गई है। जबकि एक अन्य गंभीर है। दोनों गंभीर छात्राओं को भोटा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। जबकि एक छात्रा का उपचार भोटा में ही चल रहा है। उधर, चौकी प्रभारी भोटा राजेश वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। घायलों का मेडिकल करवाया गया है। छात्राओं का उपचार चला होने के कारण देर शाम तक बयान नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।