{"_id":"5aec9a904f1c1b76098b804b","slug":"31525455504-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर उपमंडल की नाबालिग स्कूली छात्रा का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़सर उपमंडल की नाबालिग स्कूली छात्रा का अपहरण
Updated Fri, 04 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की एक नाबालिग स्कूली छात्रा का वीरवार को अपहरण हो गया। घर से स्कूल को निकली छात्रा जब देर शाम तक घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसे रिश्तेदारों और दोस्तों के घर में ढूंढना शुरू किया। जब कही कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी शिकायत शुक्रवार को पुलिस थाना बड़सर में की।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान छात्रा को ऊना जिले में एक लड़के के साथ बरामद कर लिया गया। पुलिस ने छात्रा को परिजनों को सौंप दिया है जबकि युवक को गिरफ्तार कर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने दोनों को ऊना जिला से बरामद किया है। लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया है जबकि लड़के को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।