फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आईटीआई के प्रशिक्षु ने लगाया फंदा, मौत

आईटीआई के प्रशिक्षु ने लगाया फंदा, मौत

Mon, 05 Mar 2018 10:17 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई के प्रशिक्षु ने लगाया फंदा, मौत
sucide

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हमीरपुर।
थाना क्षेत्र हमीरपुर के अंतर्गत एक आईटीआई प्रशिक्षु ने सोमवार सुबह घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक युवक की पहचान अतुल पटियाल (18) पुत्र राजेश पटियाल निवासी गांव लाहड़ डाकघर डुग्घा तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना हमीरपुर से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

अतुल पटियाल ने सोमवार सुबह अपने कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। अभी तक युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि युवक तनाव में था। वह जिला के एक निजी आईटीआई संस्थान में अध्ययनरत था। करीब 20 दिनों से वह आईटीआई भी नहीं जा रहा था। अकेला ही रहने लगा था। युवक के पिता शहर में दुकान करते हैं और माता गृहणी हैं। उसकी एक छोटी बहन भी है। बताया जा रहा है कि वह जिद्दी स्वभाव का था। सोमवार को जब उसके दादा विचित्र सिंह ने उसके कमरे में झांका तो पाया कि वह छत के सरिये से चुन्नी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली है। दादा का शोर सुनकर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला और युवक को नीचे उतारा। लेकिन तब तक युवक की सांसें थम चुकी थीं। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी हमीरपुर जगदीश चंद का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली को कुएं में मिली थी कॉलेज छात्रा की लाश
जिले में आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। होली के दिन टौणीदेवी पुलिस चौकी के तहत आती ग्राम पंचायत गवारडू में एक कालेज छात्रा का शव कुएं में मिला था। हालांकि पुलिस अभी तक यह साफ नहीं कर पाई है कि वह हत्या थी या आत्महत्या। वीरवार को होली के दिन बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली शालिनी घर से लापता हो गई थी। इसकी लाश अगले दिन शनिवार को गांव के कुएं से बरामद हुई। कुएं की दीवार पर लिखा था कि आईएम सॉरी शालिनी। इसके साथ ही छात्रा की चप्पलें कुएं से बाहर ही पड़ी मिली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है, लेकिन अभी तक कोई पटाक्षेप नहीं हो पाया। वहीं एक माह पहले हमीरपुर के वार्ड नंबर आठ में एक सेवानिवृत्त जेई और शहर में एक नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा ने भी घर पर फंदा लगा कर जान दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed