{"_id":"5a3e8e4d4f1c1baa268b5868","slug":"31514049101-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की युवती ने हमीरपुर के युवक पर दर्ज करवाया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा की युवती ने हमीरपुर के युवक पर दर्ज करवाया केस
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक युवक पर दुराचार के आरोप में केस दर्ज हुआ है। पीड़ित युवती हरियाणा के अंबाला की रहने वाली है। वह कुछ समय पहले हमीरपुर में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करती थी। इस दौरान हमीरपुर के युवक के साथ बातचीत शुरू हुई और बात शादी तक पहुंच गई। लेकिन युवक ने दुराचार के बाद युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवती अपने घर अंबाला पहुंच गई।
युवती ने अंबाला पुलिस थाना में युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद अंबाला से यह मामला ट्रांसफर होकर हमीरपुर पुलिस थाना पहुंच गया है। आरोपी युवक का नाम अमरजीत है। पीड़िता ने बताया कि वह दो साल पहले हमीरपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। इस दौरान युवक से संपर्क हुआ। इस दौरान युवक ने उसे एक नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और दुराचार किया। अब आरोपी युवक पीड़िता को जान से मारने की धमकी थी दे रहा है। इसके साथ साइबर एक्ट के तहत भी पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज हो चुका है। पहले यह मामला अंबाला के एक पुलिस थाना में दर्ज हुआ है। इसके बाद यह ट्रांसफर होकर हमीरपुर थाना आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।