फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बिना एटीएम व पिन सांझा किए तरकेड़ी की महिला के खाते से उड़े 1.59 लाख

बिना एटीएम व पिन सांझा किए तरकेड़ी की महिला के खाते से उड़े 1.59 लाख

Thu, 02 May 2019 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत एसबीआई की शाखा कांगू की एक महिला के खाते से बिना एटीएम कार्ड और पिन साझा किए 1.59 लाख रुपये साफ हो गए हैं। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाना नादौन में दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पांच मई को महिला के बेटे की शादी है। शादी के लिए जब वह पैसे निकलवाने बैंक के एटीएम में गई तो उसे खाते से रुपये गायब होने का पता चला।
विज्ञापन

पीड़ित संध्या देवी पत्नी रघुवीर चंद निवासी गांव तरकेड़ी ने बताया कि एक मई को वह कांगू में स्थित अपने खाते से पैसे निकलवाने गई तो उसके एटीएम से पैसे नहीं निकले। इसके बाद जब उसने बैंक में अपने खाते की जांच करवाई तो उसे पता चला कि उसके खाते में सिर्फ 51349 रुपये ही रह गए हैं। जबकि उसके खाते में 2.10 लाख रुपये से ज्यादा रुपये थे। बाद में जब उसने छानबीन की तो पता चला कि खाते से 1 लाख 59 हजार रुपये निकल चुके हैं। पीड़िता ने कहा कि उसने यह रुपये आगामी पांच मई को अपने बेटे के विवाह के लिए संभाल कर रखे थे। संध्या देवी ने बताया कि बैंक में पता करने पर जानकारी मिली है कि उसके खाते से 28 अप्रैल की रात को 40,000, 29 अप्रैल को 40,000, 30 अप्रैल को 40,000 और 1 मई को 39000 रुपये निकाले गए हैं। संध्या देवी ने कहा कि उसे बताया गया कि यह रुपये एटीएम से निकाले गए हैं। जबकि, उसका एटीएम उसके पास ही था और उसके फोन पर भी उसके खाते संबंधी किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, थाना प्रभारी महेंद्र परमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed