{"_id":"5bf19ecabdec225e696590c6","slug":"21542561482-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोशल मीडिया पर उपहार के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.30 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ोशल मीडिया पर उपहार के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.30 लाख
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत स्थानीय कस्बे में रहने वाली जिला ऊना की एक महिला को ऑनलाइन उपहार भेजने की आड़ में शातिरों ने 1.30 लाख रुपये उड़ा लिए हैं। दो बार महिला से उपहार के बदले कस्टम ड्यूटी जमा करवाने के लिए रकम मांगी गई। महिला ने दोनों बार रकम जमा करवा दी। जब तीसरी बार महिला को और रकम जमा करवाने के लिए फोन आया तो उसने खुद को ठगा हुआ महसूस किया। ठगी का पता चलने पर महिला ने पुलिस थाना नादौन में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
महिला को सोशल मीडिया की एक साइट पर किसी ने गिफ्ट भेजने की बात कही। पहले तो महिला ने मना किया लेकिन, जब उक्त व्यक्ति ने दबाव डाला तो महिला ने उपहार के लिए हां कर दी। इसके बाद महिला के मोबाइल पर कॉल आई और उपहार को प्राप्त करने के लिए कस्टम ड्यूटी जमा करवाने के लिए 35 हजार रुपये की मांग की गई। महिला ने बताए गए खाते में 35 हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद दोबारा महिला को कॉल आई और उपहार महंगा होने और उसकी कस्टम ड्यूटी भी अधिक होने की बात कहकर शातिरों ने 95 हजार रुपये की मांग की। महिला ने 95 हजार रुपये भी जमा करवा दिए। इसके बाद महिला को तीसरी बार कॉल आई और करीब एक लाख 20 हजार रुपये जमा करवाने की बात कही गई। इस दौरान महिला ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया और पुलिस थाना नादौन में शिकायत दर्ज करवा दी है। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित मामले में विशेषज्ञों की सेवाएं ली जा रही हैं। एएसपी बलवीर सिंह ने लोगों से आग्रह किया है कि सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट नंबर, एटीएम कार्ड नंबर या पिन कोड न शेयर करें। उन्होंने किसी के भी झांसे में न आने और साइबर क्राइम से बचने का लोगों से आग्रह किया है।