फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति गंभीर, टांडा रेफर

अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति गंभीर, टांडा रेफर

Wed, 12 Dec 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। शादी समारोह में शामिल होने स्कूटी पर जा रहे दंपती को जलाड़ी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए हैं। जलाड़ी पंचायत के पूर्व उपप्रधान रमणीक परमार ने गंभीर घायल दंपती को अपनी कार में बैठाकर नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

उपमंडल नादौन के दंगड़ी गांव निवासी उत्तम सिंह और उसकी पत्नी सरोज कुमारी बुधवार दोपहर को स्कूटी पर सवार होकर नादौन की तरफ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जलाड़ी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दंपती सड़क किनारे खड़ी कार से जा टकराए। इस घटना में कार के शीशे भी टूट गए और दंपती गंभीर घायल हो गया। मौके पर से जा रहे जलाड़ी पंचायत के पूर्व उपप्रधान ने घायलों को नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed