{"_id":"57a4d4904f1c1b393a2b983c","slug":"20-year-youth-dead-in-bike-bus-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बस से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी बस से टकराई बाइक, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : file photo
कैहरवीं में एक बाइक की एचआरटीसी बस से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 20 साल के युवक की मौत हो गई जबकि बाइक चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में गंभीर घायल बाइक सवार को पीजीआई रेफर किया गया लेकिन उसकी माौत हाो गई। वहीं, बाइक चालक को क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया।
विज्ञापन
अजय कुमार पुत्र कमलजीत निवासी कैहरवीं ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार को वह जाहू से हमीरपुर जा रही एचआरटीसी की बस में कैहरवीं में सवार हुआ। सुबह करीब साढ़े सात बजे बस चालक हेमराज बस लेकर घोल दा गाहरा (पंदेड़) पहुंचा तो हमीरपुर की तरफ से आ रही एक बाइक बस के साथ टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक चालक सुरेश कुमार (20) पुत्र ध्यान सिंह निवासी दिम्मी और बाइक के पीछे बैठा युवक साहिल (20) पुत्र पवन निवासी पंदेड़ को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक लंबलू स्थित एक जिम में एक्सरसाइज दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया। सुरेश कुमार को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
हालांकि, साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एएसपी डॉ. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
