फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ट्राला-स्कूटी की टक्कर में व्यक्ति घायल

ट्राला-स्कूटी की टक्कर में व्यक्ति घायल

Tue, 02 Apr 2019 11:56 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत गगाल गांव के पास नादौन-हमीरपुर सड़क पर ट्राला और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। घायल युवक को उपचार के लिए नादौन अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे होशियारपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। विजय कुमार पुत्र गुरवचन सिंह निवासी गांव टिल्लू डाकघर बेला तहसील नादौन ने पुलिस में दिए बयान में कहा कि मंगलवार सुबह जब वह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद वापस घर आ रहा था। गगाल के पास ट्राला और स्कूटी में टक्कर हो गई। इससे स्कूटी चालक सूर्य देव पुत्र कुलदीप लाल गांव सियोटी डाकघर जलाड़ी तहसील नादौन घायल हो गया। लोग उसे नादौन अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन परिजन उसे होशियारपुर के निजी अस्पताल ले गए। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed